रोशनदान के रास्ते चोरों ने दिया चोरी की घटना को अंजाम

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र के ग्राम तेन्दुहारी में सफीक पुत्र लतीफ के घर में चोरी की घटना का अंजाम चोरों ने उस समय दिया जब घर के सभी सदस्य मकान की छत पर सो रहे थे। घटना की जाकनारी प्रातः होने पर परिजनों को हुयी। पुलिस को दी गयी लिखित सूचना में सफीक ने कहा है कि मकान के रोशनदान पर विना सीमेन्ट की ईट सजाकर रखी गयी थी उसे हटाकर चोर मकान के अन्दर घूस गये और तीन बक्से व चार बैग को ले जाकर घर से कुछ दूर खेत में विखेर दिये थे।












