एसडीएम सिकंदरपुर में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ चलाया अभियान

नुरुल होदा खान
सिकन्दरपुर, बलिया। नगर में फुटपाथ पर कब्जा करना अतिक्रमणकारियों को जहां भारी पड़ गया। वहीं उपजिलाधिकारी राजेश कुमार यादव ने बिना लाइसेंस के चल रहे मेडिकल स्टोर वालों के खिलाफ जबरदस्त अभियान चलाया जबकि शासन द्वारा बंद कर दिए गए प्लास्टिक का प्रयोग करने वाले दुकानदारों पर भी कड़ी कार्रवाई की गई।

अतिक्रमण हटवाने के दौरान नाली के बाहर रखी दुकानों को हटवाया गया। इसके बाद फुटपाथ पर कब्जा कर व्यवसाय कर रहे दुकानदारों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की। फुटपाथ पर काफी समय से कब्जा किए गए अतिक्रमणकारियों को हटाया गया। नगर में चले अतिक्रमण अभियान से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। अतिक्रमण अभियान की सूचना मिलते ही कुछ दुकानदारों ने पहले ही अपना कब्जा हटा लिया।
इस दौरान तहसीलदार जीतेंद्र सिंह, एसएचओ राम सिंह, लव कुमार चौधरी, भानु पाण्डेय, अशोक कुमार, रणजीत कुमार,प्रतिभा कुमारी,पूजा कुमारी , सहित नगर पंचायत के कर्मचारी व पुलिस मौजूद रहे। वहीं एसडीएम श्री यादव ने कहा कि अतिक्रमणकारियों के दोबारा कब्जा करने पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।











