बरसात के पानी से बाईपास रोड ताल तलैया मैं तब्दील

प्रदीप दुबे विक्की
महाराजगंज भदोही. 3 साल से महाराजगंज बाईपास चौराहे का नाम मोदी चौराहा रखा गया था। 3 साल पहले पाइप लाइन का काम प्रारंभ हुआ था और रोड को तोड़ तोड़कर पानी की निकासी के लिए पाइप लाइन की बिछाया गया। तत्पश्चात विधायक और पूर्व सांसद के बजट में पैसे नहीं होने के कारण रोड को नहीं बनाया जा सका। ग्राम सभा के नागरिकों ने इस चौराहे का नाम मोदी चौराहा रखा कि प्रधानमंत्री के नाम पर विकास की उम्मीद थी। लेकिन यहां के ठेकेदार ने यहां के रोड को ताल बना के रख दिये है।












