समर्पण महिला कल्याण समिति द्वारा रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन

ए जावेद
वाराणसी. वाराणसी के मीरापुर बसही स्थित गांधी चबूतरा के समीप समर्पण महिला कल्याण समिति के कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी किया।

शिविर में लगभग 2 दर्जन से अधिक लोगों ने रक्तदान किया इस अवसर पर अनीता पटेल, मनीष ठाकुर, चंद्रमोहन पटेल, एकता पटेल, ऋतिक पटेल, सोनम पटेल, हिमांशु मौर्य आदि लोग मौजूद रहे।











