जमीयत उलेमा ए हिन्द ने की राष्ट्रपति से असामाजिक तत्वों से सुरक्षा की मांग

सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। मंगलवार सुबह जमीयत उलेमा ए हिन्द ने लोनी तहसील में नायब तहसीलदार उषा सिंह को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। जिसमें उन्होंने महामहिम राष्ट्रपति से मांग की है कि देश मे रह रहे अल्पसंख्यको / मुस्लिमो ,दलितों ,आदिवासियों को देश मे कही न कही असुरक्षा महसूस हो रही है। कुछ राजनीतिक संरक्षण प्राप्त असामाजिक तत्व भीड़ को रूप लेकर मारपीट करती है और कई लोगो को पीट पीटकर जान से मार चुकी है। जो काफी निंदनीय है।












