तराई में एक और बाघ की मौत, नहर में तैरता मिला मृत बाघ का शव

फारुख हुसैन
लखीमपुर (खीरी) तराई की तलहटी अब बाघों की कब्रगाह बनती जा रही हैं। लखीमपुर खीरी जिला वनराज यानी बाघों की जान का दुश्मन बनता जा रहा है, बीते साल से अब तक एक दर्जन से ज्यादा बाघों की जाने रहस्यमय हालात में चली गई वन अधिकारी सरकारी जांच के नाम पर एक के बाद एक बाघ की मौतों को जांच के नाम पर फाइलों में कैद कर अलमारियों में बंद करते गए।












