अझुवा से टांडा,अलीपुरजीता जाने वाली मुख्य सड़क बनी तालाब, रोज गिरते है राहगीर

तब्जील अहमद
कौशाम्बी. सैनी थाना क्षेत्र के अझुवा नगर पंचायत में अझुवा से टांडा रोड होते हुए अलिपुर जीता, खागा, फतेहपुर जाने वाली मुख्य सड़क बीते कई वर्षों से गड्ढे नुमा हो गई है। जनपद में बीते दो दिनों से हो रही बारिश के चलते अब ये सड़क तालाब बन चुकी है। राहगीरों की माने तो मुख्य मार्ग होने के चलते अक्सर चार पहिया वाहन चालक इसमें फंस जाते है।











