फर्रुखाबाद नगर पालिका के कायाकल्प के लिये 71 करोड़ 47 लाख के प्रस्ताव पारित

रॉबिन कपूर
फर्रुखाबाद: नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में फर्रुखाबाद नगर पालिका में विकास कार्यो के लिये 71 करोड़ 47 लाख रूपये के प्रस्ताव पारित किये गये। वही बिना अनुमति जगह जगह पर सड़क खोदने वालों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।

वार्ड 13 की सभासद निर्मला देवी ने कहा उनके वार्ड में कोई विकास कार्य नही कराया गया। वही वार्ड 39 की सभासद अर्चना अग्निहोत्री ने भी वार्ड में विकास ना कराने की बात कही।
पालिका अध्यक्ष ने ईओ को निर्देशित करते हुए कहा कि बिना पालिका अध्यक्ष की अनुमति के ईओ किसी भी सड़क खुदाई करने वालो को एनओसी नही देंगे।बिना अनुमति अगर कोई सड़क की खुदाई करता पकड़ा जाता है तो उसपर सख्त कार्यवाही की जाये। इस दौरान फर्रुखाबाद नगर पालिका क्षेत्र के विकास कार्य हेतु 71 करोड़ 47 लाख 50 हजार के प्रस्ताव मंजूर किये गये। प्रस्तावित राशि से टूटी फूटी सड़को की मरम्मत और सौंदर्यकरण के काम को आयाम दिया जायेगा।
इस दौरान सभासद श्याम सुन्दर लल्ला,संजीव वाजपेयी, रावेश कुमार मिश्रा,नीलू कटियार, प्रबल त्रिपाठी, असलम शेर खां, अतुल शंकर दुबे, रोहित नंदन आदि रहे।











