वर्षा ने मधुबन नगर पंचायत के विकास की खोल दिया पोल
मुकेश कुमार / संजय ठाकुर
मधुबन (मऊ): मधुबन नगर पंचायत वार्ङ नम्बर पांच है जहाँ लोगों के घरों में पानी घुस रहा है। गन्दा पानी निकासी की कोई सुविधा नहीं है। वहीं भैरोपुर मोङ से आस्था हास्पीटल तक जाने वाले रास्ते पर पानी भरा है। पानी निकासी की कोई सुविधा नही है। हर तरफ गन्दगी का साम्राज्य फैला है।
बारिश का पानी नगर पंचायत के विकास की पोल खोल रहा है। सरकारी अस्पताल के कैम्पस में गन्दा पानी भरा पङा है। सङक के किनारे पटरी के अभाव में वाहनों के बेतरतीब खङा होने से रास्ता जाम हो रहा है। जगह जगह कीचङ गन्दा पानी लगा हुआ है। नगर पंचायत का विकास देखना है तो नव निर्मित रास्तो शौचालयो के भवनों को देख ले। जहाँ शौचालयो के भवन टपक रहें है।
वहीं आज तक उनका ताला भी नही खुला। इस भरंकर वर्षा में शौचालय के लिये नगरवासी खेतों में जा रहे है। स्वच्छता अभियान का खुला मजाक उङाया जा रहा है। नगर पंचायत में विकास के नाम पर नगरवासीयो के साथ धोखा हो रहा है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..