लोग देखते ही रह गए जब निकली पौधों की बारात

फारूख हुसैन
लखीमपुर खीरी. कहते हैं कि जब हमारे परिवार में दोस्तों में या फिर उस जगह जहां हमे अपनापन लगता है और वहां जब किसी की बारात में हम जाते हैं तो वहां हम पूरी तरह से मस्ती में आ जाते हैं और जमकर धमाल मचाते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी बारात के बारे में बता रहे है, जहां ढोल नगाड़े होगें, मस्ती होगी, लेकिन वह किसी इंसान की बारात नहीं बल्कि पौधों की बारात होगी. वहां बरातियों में स्कूली बच्चें होगें शासन प्रशासन,और वन विभाग की टीम होगी साथ ही व्यापारी और समाज सेवी लोग होगें। जिनका बराती बनने का मकसद सिर्फ मस्ती करना नहीं बल्कि लोगों को समझाना होगा कि व्रक्ष लगाओ जीवन बढ़ाओ।

बारात पलिया नगर के ही जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज से शुरू होकर नगर के अलग अलग मार्गों से होकर जूनियर जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज टेहराशहरी के प्रांगण में पहुंची जहां दुधवा टाइगर रिजर्व के अधिकारियों सहित संस्था के महिलाओं ने और अन्य लोगों ने जीवन में पौधों की उपयोगिता के बार में सभी को बताया और शपथ दिलाई कि वह अपने पूरे जीवन में जरूर पौधे लगायेगें और उनको परवरिश भी करेगें ।जिसके बाद सभी ने मिलकर कालेज में ही व्रक्षारोपण किया जिसके बहुत से पौधे भी लगाये गये और उनको बचाने का भी प्रण लिया गया और कालेज की छात्राओं ने अपने हाथों से बनाई हुई चार्ट प्रदर्शनी भी लगाई।











