विधायक पुत्री के बहुचर्चित विवाह में आया नया मोड़, भोपाल निवासी एक शख्स ने किया यह दावा

आफताब फारुकी/आदिल अहमद
नई दिल्ली : भाजपा विधायक पप्पू भरतौली के बेटी साक्षी मिश्रा के विवाह में एक और ज़बरदस्त ट्वीस्ट उस समय आ गया है जब भोपाल निवासी एक शख्स ने दावा किया है कि साक्षी जिसको अपना पति बता रही है उस अजीतेश से उसने अपनी बेटी की सगाई जुलाई 2016 में ही किया था। जिसमे उसने 7 लाख रुपया खर्च किया था।

आपको बता दें कि एक दिन पहले ही खबर आई थी कि साक्षी मिश्रा और उनके पति अब अदालत में पंजीकृत विवाह का विकल्प चुन सकते हैं, क्योंकि प्रयागराज में राम जानकी मंदिर का पुजारी अपने बयान से पलट गया है, जिसके बाद से दंपति द्वारा पंजीकृत विवाह पर विचार किया जा रहा है। पहले कहा जा रहा था कि दंपति ने कथित तौर पर यहां मंदिर में शादी की और इसका एक प्रमाण-पत्र लिया। लेकिन बाद में पुजारी ने यह कहते हुए शादी करवाने की बात से इनकार कर दिया है कि प्रमाण-पत्र नकली है।
दरअसल, साक्षी और उनके अंतरजातीय विवाह के बाद से ही एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। साक्षी ब्राह्मण परिवार हैं, जबकि उनके पति अजितेश कुमार दलित परिवार से आते हैं। साक्षी ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि शादी के बाद से उन्हें उनका परिवार परेशान कर रहा है और उनकी जान को खतरा है। वही एक खबरिया चैनल पर दिये गए साक्षात्कार में साक्षी ने कहा कि पुलिस ने उनको सुरक्षा का विश्वास दिलाया है जिसके बाद से वह सुरक्षित महसूस कर रही है।
इनपुट – साभार एनडीटीवी











