नाम अलाउद्दीन काम चोरी, चढ़ा जैतपुरा पुलिस के हत्थे तो बरामद हुआ चोरी का आधा दर्जन मोबाइल

ए जावेद
वाराणसी. इंसान कभी कभी अपने नाम के विपरीत काम करता है. ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है जब मोबाइल चोर का जैतपुरा पुलिस ने खुलासा किया है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाराणसी द्वारा गम्भीर अपराधो की घटना के अनावरण एवं वांछित/पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी चेतगंज के निर्देशन में आज दिनांक 16.07.2019 को थाना जैतपुरा पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि एक व्यक्ति चोरी के कुछ मोबाइल फोन मुहल्ला जलालीपुरा से जलालीपुरा क्रासिंग की तरफ से बेचने हेतु पड़ाव जाने वाला है।












