बच्चों ने निकाली जन जागरूकता रैली

प्रदीप दुबे विक्की
भदोही। डीघ ब्लाक के बेरासपुर मे स्कूल चलो आभियान के तहत मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय बेरासपुर और उच्च प्राथमिक विद्यालय बेरासपुर के बच्चों और अध्यापकों द्वारा जन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में बच्चों ने विभिन्न नारों और स्लोगन के द्वारा लोगो को जागरूक किया। रैली में बच्चों ने हाथों में बैनर, पोस्टर व तख्ती पर लिखे नारे लेकर पुरे ग्रामसभा में भ्रमण किया।












