दो रोडवेज बस की आपस में टक्कर, डेढ़ दर्जन घायल, तेज़ बारिश बनी हादसे का सबब
फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी. तेज बारिश के चलते दो रोडवेज बसें आपस में टकरा गयी जिसमें लगभग डेढ़ दर्जन लोग गंभीर रुप से घायल हो गये जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए गोला सीएससी रेफर किया।
बताया जा रहा है यह पूरा मामला मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के रेहरिया चौकी का है जहां पर लगातार हो रही बारिश के चलते दो रोडवेज बस आपस में टकरा गयी जिसके चलते बस में बैठे यात्री गंभीर रूप से घायल हो जिसमें घायलों की संख्या लगभग डेढ़ दर्जन बताई जा रही है बस के टकराते ही मौके पर भीड़ जमा हो गयी और पुलिस को सूचना दे गयी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से आनन फानन में घायलों को गोला सी एस सी भिजवाया जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है साथ ही कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..