हाथो में असलहा लेकर मुझको राणा जी माफ़ करना, गाने पर डांस करना पड़ा भाजपा विधायक को महंगा, पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

आदिल अहमद/ तारिक खान
नई दिल्ली: हाथो में असलहा लेकर मुझको राणा जी माफ़ करना, गलती माडे से हो गई गाने पर नाचने वाले विधायक जी को वह पार्टी अब महँगी पड़ रही है। पहले तो सोशल मीडिया पर विधायक जी का वीडियो वायरल होने के बाद उनको काफी तुक्का फजिहती झेलनी पड़ी। अब उसके बाद उनको पार्टी की सदस्यता से भी हाथ धोना पड़ा है।

उत्तराखंड के बीजेपी के विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन’ को पार्टी ने पहले सस्पेंड किया था। उन्हें पत्रकार से दुर्व्यवहार करने के आरोप में निलंबित किया गया था। इसके बाद उनका चार हथियार लेकर डांस करने का वीडियो वायरल हो गया। इस मामले को बीजेपी ने गंभीरता से लिया। पहले उन्हें कारण बताओ नोटिस दिया गया और अब उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
वायरल हुवे वीडियो में साफ दिखा कि विधायक के साथ कुछ अन्य लोग भी डांस कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कहा था कि मामले को हम देखेंगे। इसके साथ ही हम लोग यह जांच भी करेंगे कि हथियार लाइसेंसी हैं या नहीं।











