भदोही। गोपीगंज, राष्ट्रीय राजमार्ग गोपीगंज बस स्टैण्ड सरकारी हस्पताल के सामने जिंदगी और मौत का मंजर देखने को मिला वही कहावत चरितार्थ हो गयी जाको राखे साईंया मार सके न कोई, घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि राष्ट्रीय राजमार्ग बस स्टैंड के पास काफी जाम लगा था।
इसी बीच एक युवक स्कूटी मोटर साइकिल से दो ट्रको के बीच से सड़क क्रास करने लगा। उसी समय ट्रक का ड्राइवर गाड़ी बढ़ा दिया, जिससे युवक ट्रक के नीचे आ गया। लोगो के शोर करने पर गाड़ी रोक दी। अगर कुछ समय और पब्लिक शोर न करती तो बहुत बड़ी दुर्घटना हो जाती। अलफैज उम्र 20 वर्ष युवक कस्बा गोपीगंज चुड़िहारी मोहाल निवासी है उसके पैर में काफी चोट आई है। निजी चिकित्सालय में भर्ती किया गया।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..