जिलाधिकारी ने आश्रम पध्दति स्कूल का किया औचक निरीक्षण

गौरव जैन
रामपुर – जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रसोईघर, अन्न भण्डार ग्रह एवं विभिन्न कक्षाओं सहित उपूरे विद्यालय परिसर का भ्रमण किया तथा परिसर में साफ-सफाई न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए रसोईघर सहित पूरे परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए।












