मऊ – 400 ग्राम नाजायज़ गांजा के साथ एक हिरासत में

संजय ठाकुर
बलिया पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत संदिग्ध व्यक्तियों की गिरफ्तारी व बरामदगी के निर्देश पर दिनांक 21.07.2019 को उ0नि0 चन्द्रहास राम मय हमराह थाना भीमपुरा को जरिये मुखबिर सुचना मिली सैदपुरा फरही नाला की पुलिया पर एक व्यक्ति, झोले में गांजा लेकर वाहन के इन्तजार में खड़ा है।

इस सम्बन्ध में थाना भीमपुरा पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को चालान न्यायालय किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम सामा पुत्र स्व0 विक्रम निवासी रूद्दी थाना भीमपुरा बलिया, गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 चन्द्रहास राम थाना भीमपुरा मय हमराह रहे।











