मऊ – निकला था सुबह घर के काम से, देर रात मिली झाड़ियो में लाश

आसिफ रिज़वी
मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के डाङी गांव के पास रविवार की देर रात झाङियों में अधेङ का शव मिला। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना की जानकारी होते ही परिजन अस्पताल पहुचे और उनमें कोहराम मच गया। परिजनों द्वारा केस दर्ज करा दिया गया हैं। पुलिस आरोपीयों की तलाश करने में जुटी हुई हैं। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य़ ने बताया कि परिजनों के अनुसार उनका किसी से जमीन का विवाद चल रहा था। उनके द्वारा दी गयी तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया हैं। साथ ही आरोपीयों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगा दिया गया हैं।











