इनामिया बदमाश अवैध असलहे और चोरी की बाइक सहित चढ़ा बलिया पुलिस के हत्थे

संजय ठाकुर
बलिया पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में दिनांक 22.07.2019 को प्रभारी निरीक्षक नगरा यादवेन्द्र पाण्डेय मय हमराह को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि वांछित व पुरस्कार घोषित अभियुक्त रूदल नट पुत्र तुफानी नट निवासी नकहरा थाना गड़वार बलिया चोरी की मोटरसाइकिल के साथ बेल्थरा रोड से नगरा की तरफ आ रहा है।

पुलिस टीम द्वारा साहस का परिचय देते हुए आवश्यक पुलिस बल प्रयोग कर मौके पर ही पकड़ लिया गया। नाम पता पुछने पर अपना नाम रूदल नट पुत्र तुफानी नट निवासी नकहरा थाना गड़वार बलिया बताया। भागने का कारण पूछा गया तो बताया कि मेरे पास नाजायज असलहा व चोरी की मोटरसाइकिल स्पेलेण्डर प्रो है ।जामातलाशी ली गयी तो उसके पास से 01 अदद तमंचा मय 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर व 01 अदद खोखा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। कड़ाई से पुछ-ताछ करने पर बताया कि इसी असलहे से डराकर चोरी व लूट करता हूँ, आज भी लूट के लिये निकला था। मुझे पकड़ने के लिये पुलिस ने ईनाम घोषित कर रखा है।
इस सम्बन्ध में थाना नगरा पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।











