लोनी अधिशासी अधिकारी ने लिया शिविरों में कावड़ियों की सुविधाओं का जायजा

सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। आज मंगलवार को नगर पालिका अधिशासी अधिकारी लोनी शालिनी गुप्ता ने कावड़ियाओ की सेवा के लिए लगाए गए शिविरों का निरीक्षण किया। और नगर पालिका से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। मंगलवार को अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता टीला मोड़ से लेकर बेहटा बंद फाटक होते हुए लोनी बॉर्डर थाने के पीछे आयोजित कावड़ सेवा शिविरों में पहुंची।












