भदोह़ी के किशोर ने राजकीय संप्रेक्षण ग़ृह में लगाई फांसी
प्रदीप दुबे विक्की
चौरी,भदोही। थाना क्षेत्र चौरी के जगन्नाथपुर गांव के 16 वर्षीय दीपक सरोज पुत्र मोतीलाल सरोज ने राष्ट्रीय संप्रेक्षण गृह मिर्जापुर के बाथरूम में फांसी लगाकर अपनी ईह लीला समाप्त कर ली।
मिली जानकारी के अनुसार दीपक सरोज पर जुलाई के प्रथम सप्ताह में एक लड़की को मुंबई भगा ले जाने का आरोप था। जिसमें चौरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दीपक को जेल भेज दिया था।. नाबालिग होने की वजह से दीपक को राजकीय संरक्षण गृह मिर्जापुर में रखा गया था। मंगलवार को दीपक की ज्ञानपुर न्यायालय में पेशी थी। पेशी से वापस जाने के बाद दीपक ने बाथरूम में जाकर फांसी लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। दीपक के मौत की खबर की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया।बताते चलें कि दो भाई व दो बहनों मे दीपक सबसे छोटा था।दीपक के पिता मोतीलाल बढ़ई का काम करके घर की आजीविका चलाते हैं।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..