अधूरी बॉर्डर रोड देखने पहुंची टीम, जल्द पूरे होंगे अधूरे पड़े बार्डर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट

गौरीफंटा
लखीमपुर खीरी. बॉर्डर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत बनाई जा रही भारत नेपाल सीमा पर सड़कों का अधूरा रहना अब अधिकारियों को अखरने लगा है! दुधवा नेशनल पार्क के तत्कालन एफ डी रमेश पांडे पिछले माह मुख्यमंत्री के सामने दिखाए गए प्रोजेक्ट में दुधवा नेशनल पार्क से होकर गुजरने वाली कुछ रास्ते अधूरे पड़े मुख्यमंत्री को दिखाएं थे जिस पर नाराज होकर मुख्य सचिव ने एक टीम का गठन किया जिसमें एसएसबी ,पीडब्ल्यूडी, वन विभाग के अधिकारियों की एक समिति बनाकर उक्त रोड क्यों छूटीं हैं। कम से कम पेड़ काटकर उन रोड़ का निर्माण अति शीघ्र पूरा हो सके इस पर काम करने के लिए कहा था!













