भारी मात्र में अवैध गांजे के साथ 8 तस्कर हिरासत में

प्रदीप दुबे विक्की
भदोही। पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने कोतवाली भदोही में प्रेस कांफ्रेंस कर बीती रात पकड़े गए 8 मादक पदार्थ के तस्करों का खुलासा किया। जिनके पास से 50 किलो ग्राम गांजा बरामद किया गया। जिसकी कीमत लगभग 4 लाख रुपए की होगी।












