घायल खालिक का हाल जानने ट्रामा सेंटर पहुंचे कोतवाल

प्रदीप दुबे विक्की
भदोही। मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के वाहन की चपेट में आने वाले नगर मुल्ला तालाब निवासी साबिर के पुत्र खालिक का हाल जानने के लिए बुधवार को प्रभारी निरीक्षक वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर पहुंचे। उन्होंने खालिक के तबीयत की जानकारी ली और परिवार के लोगों से बातचीत कर बंधाया ढांढस।

वहीं स्टेशन रोड स्थित निर्यात भवन के मुख्य द्वार के पास मादक पदार्थ के तस्करों के वाहन ने खालिक को रौंद दिया था। जिससे उसकी हालत नाज़ुक हो गई थी। जिसे इलाज के लिए वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। बुधवार को खालिक का हाल जानने के लिए प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत राय वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर गए। जहां उन्होंने खालिक के तबीयत के बारे में जानकारी ली। साथ ही उन्होंने खालिक के परिवार के लोगों के साथ बातचीत कर ढांढस बंधाया।











