कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने की उधोग बंधुओं संग बैठक

गौरव जैन
रामपुर – जिलाधिकारी आन्जेनय कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बन्धु की बैठक सम्पन्न हुई। उद्यमियों ने वाहन चैकिंग के दौरान आमजन को होने वाली असुविधा से जिलाधिकारी को अवगत कराया, जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि वाहन चैकिंग का अभियान शासन के निर्देशानुसार आम जनता की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए चलाया जा रहा है।

उन्होंने उद्यमियों की विभिन्न प्रकार की शिकायतें सुनी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को सर्वोच्च प्राथमिकता से निस्तारित कराने के भी निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी शिवेन्द्र कुमार सिंह, ज्वाईंट मजिस्ट्रेट;प्रशिक्षु आई0ए0एस0द्ध गौरव कुमार, उपायुक्त उद्योग सुशील कुमार शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं उद्यमी गण उपस्थित रहे।











