प्रयागराज पुलिस पर फेक एनकाउंटर का लगा आरोप, पुलिस द्वारा वायरल फोटो में बिना ट्रिगर का कट्टा दिखा बदमाश के हाथो में, मामले की जाँच का हुआ आदेश
तारिक खान
प्रयागराज :- उत्तर प्रदेश पुलिस पर एक बड़ा आरोप एक एनकाउंटर को लेकर लग रहा है। ये आरोप ख़ास तौर पुलिस के खुद वायरल किये हुवे फोटो के आधार पर लगना शुरू हुआ है। एक फेक एनकाउंटर का आरोप पुलिस पर लग है, जिसके सम्बन्ध में कहा जा रहा है कि बदमाश के हाथो में जो कट्टा दिखा कर पुलिस एनकाउंटर किये है उस कट्टे में ट्रिगर ही नही है। जबकि पुलिस का दावा है कि बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग किया था। अब यही फोटो पुलिस के लिए खुद मुसीबत बना हुआ है।
मामला प्रयागराज जिले से सम्बंधित है। प्रयागराज में एक कथित बदमाश के साथ हुई मुठभेड़ को लेकर अब पुलिस विवादों में घिर गई है। मुठभेड़ की एक तस्वीर सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है। जिसके बाद यूपी पुलिस का मजाक भी उड़ाया जा रहा है। दरअसल, मुठभेड़ की तस्वीर में बदमाश के हाथ में जो तमंचा दिखायी देर रहा है उसमें ट्रिगर ही नहीं है। इस बीच मामला संज्ञान में आने पर डीआईजी ने जांच के आदेश दे दिए हैं।
पुलिस ने मुठभेड़ के बाद की तस्वीर जारी की है। ये तस्वीर उस वक्त की है, जब गोली लगने से घायल बदमाश के इश्तियाक के पैर से बहते हुए खून को रोकने के लिए पुलिस ने कपड़ा बांध दिया जबकि उस वक्त भी इश्तियाक के हाथ में वह तमंचा मौजूद है, जिससे उसने पुलिस पर फायर किया था। बदमाश के हाथ में जो तमंचा दिख रहा है, उसमें ट्रिगर कहीं नजर ही नहीं आ रहा है। ऐसे में अब लोग यह सवाल कर रहे हैं कि बदमाश ने आखिरकार बिना ट्रिगर वाले तमंचे से पुलिस पर फायर कैसे कर दिया।
वहीं, आरोपी इश्तियाक ने पुलिस पर फर्जी मुठभेड़ का आरोप लगाया है। परिवारवालों का कहना है कि पुलिस उसे आधी रात को घर से उठाकर ले गई और आंख पर पट्टी बांधने के बाद उसे गोली मार दी। सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होने और सवाल उठने के बाद अब डीआईजी ने इस मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने साफतौर पर कहा है कि जांच में अगर पुलिसकर्मी दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर पुलिस द्वारा जारी इस तस्वीर का मज़ाक बनाने वालो की भी कमी नही नज़र आ रही है। एक यूज़र्स ने तो यहाँ तक लिख डाला कि मुह से ठाए ठये करने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस अब बिना ट्रिगर के कट्टे से अगर गोली चलवा देती है तो कोई बड़ी बात नही है। बहरहाल मामले में जांच का आदेश होने के बाद इस कथित मुठभेड़ में शामिल पुलिस टीम फिलहाल अपनी सफाई देने की तैयारी कर रही है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..