शातिर वाहन चोर चढ़ा कानपुर पुलिस के हत्थे, तीन चोरी की बाइक बरामद
मोहम्मद कुमैल
कानपुर.अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत आज कल्यानपुर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली जब वाहन चेकिंग के दौरान भागते हुवे एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्ज़े से चोरी की तीन बाइक बरामद किया।

पकड़े हुए व्यक्ति से नाम पता पूछते हुए भागने का कारण पूछा तो उसने बताया कि मोटरसाइकिल चोरी की है तथा दो मोटरसाइकिल मैंने और दूसरे चुरा कर कर रखी हैं। अभियुक्त की निशानदेही पर कुल 3 मोटरसाइकिल बरामद हुई जिसमें से एक मोटरसाइकिल थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 683 /19 धारा 379 IPC से संबंधित है जो कि दिनांक 25/07/ 2019 को चोरी हुई थी। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार समय से रिमांड हेतु माननीय न्यायालय पेश किया गया।











