चीते की दो खालों के साथ दो नेपाली युवक गिरफ्तार
फारुख हुसैन
पलिया कलां. दुधवा नेशनल पार्क से महज बीस किलोमीटर दूर नेपाल के अतरिया में दो चीतें की खाल बरामद की गई। नेपाल प्रहरी ने खालों के साथ दो युवकों को हिरासत में लिया है। पकड़े गये युवकों में राम बहादुर विष्ट और राजेंद्र थापा शामिल हैं। यह दोनों कैलाली के चुरे गांव के निवासी हैं। इस मामले में अभी नेपाल वन विभाग द्वारा जांच पड़ताल बाकी है।












