टाटा 407 ने कांवरियों की खड़ी गाड़ी में मारी टक्कर, 1 की मौत, 7 घायल
हर्मेश भाटिया / गौरव जैन
रामपुर – दिनांक 01.08.2019 को रात्री करीब 11ः30 बजे थाना शहजादनगर, पुल पर कावडिये अपनी टाटा-407 गाडी रोककर ठीक कर रहे थे जिसमें 15-16 कावडियें सवार थे तभी पीछे से तेज गति से आ रही टाटा 407 ने टक्कर मार दी सूचना मिलने पर थाना प्रभारी शहजादनगर मय फोर्स के साथ मौके पर पहुॅचे और घायलों को ऐम्बोलैन्स के माध्यम से जिला अस्पताल पहुॅचाया गया।
इस घटना में लगभग 07 कावडियें घायल हो गयें है (जिसमें एक टाटा-407 का ड्राईवर भी है जिसने कावडियों की गाडी में टक्कर मारी थी) सूचना प्रसारित होने पर पुलिस अधीक्षक रामपुर मय फार्स के साथ मौके पर पहुॅचें और मौके पर मौजूद कावडियों को समझाया और उन से वार्ता की गयी घायलों को अच्छी से अच्छी चिकित्सा उपलब्ध कराने का भरोसा दिया गया। घटना स्थल पर भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद है ट्रेफिक सूचारू रूप से चल रहा है कानून व्यवस्था की स्थिति समान्य है आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
मृतक में राजेश गंगवार पुत्र महेन्द्र नि0 ग्राम चुरई दलपतपुर थाना मीरगंज जनपद बरेली (ड्राईवर) है तथा घायलों में वेद प्रकाश पुत्र हेमराज सिंह नि0 ग्राम नगरिया सादात थाना मीरगंज ,राजकुमार पुत्र छोटे लाल नि0 उपरोक्त , हिमाल्य पुत्र ओमशंकर नि0 उपरोक्त ,गुड्डू पुत्र हेमराज नि0 उपरोक्त है 2 कावडिये हल्के घायल है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..