वाहन चेकिंग में दो वाहनों का चलान कर 5 को किया सीज

नुरुल होदा खान।
सिकंदरपुर, बलिया 2 अगस्त। स्थानीय बस स्टेशन चौराहे पर चौकी प्रभारी अमरजीत यादव के नेतृत्व में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान दोपहिया वाहन स्वामियों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। इस दौरान विभिन्न कमियों को देखते हुए चौकी प्रभारी ने जहां दो वाहनों का चालान कर दिया, वहीं पांच वाहनों को सीज कर दिया।








