भाजपा ने किया कुलदीप सेगर को पार्टी से निकालने की पुष्टि

हर्मेश भाटिया
नई दिल्ली: उन्नाव रेप के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को भाजापा ने पार्टी से निकाल दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने इस खबर की पुष्टि किया है। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने विधायक कुलदीप सेंगर को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बता दें कि कुलदीप सेंगर को पार्टी ने पहले ही निलंबित कर दिया था।












