सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

प्रदीप दुबे विक्की
भदोही। सुरियावां थाना क्षेत्र के कसियापुर गांव के 22 वर्षीय युवक धर्मेन्द्र यादव की सड़क हादसे में मौत हो गयी। इस सम्बंध में मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार की शाम धर्मेंद्र यादव पुत्र रामअवध यादव किसी कार्यवश पाली गया था।पाली से अपने घर कसियापुर लौट रहा था ,इसी बीच पाली पुलिस चौकी के पास धर्मेंद्र का संतुलन बिगड़ने से पुलिया से बाइक की जोरदार टक्कर हो जाने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।












