एसएसबी ने पकड़ी भारी मात्रा में प्रतिबंधित कीटनाशक दवायें
फारुख हुसैन
पलिया कलां खीरी. भारत नेपाल सीमा पर 39 वी वाहिनी एसएसबी ने पिलर संख्या 743/4 पर एक लाख दस हजार कीमत का कपड़ा और कीटनाशक दवाएं पकड़ी । आपको बता दें कि एसएसबी देवराही ने सुबह गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर दो तस्करों को कीटनाशक दवा व लेडीस कपड़ों के साथ पकड़ना चाहा लेकिन दोनों तस्कर सामान छोड़कर फरार हो गए एसएसबी ने जप्त सामान को कस्टम के सुपुर्द कर दिया है!












