मऊ-आगामी त्यौहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आज दिनांक 05.08.2018 को पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, थानाध्यक्ष दक्षिणटोल व भारी संख्या में अर्द्धसैनिक बलों एवं जनपदीय पुलिस के साथ नगर क्षेत्र संवेदनशील क्षेत्रों में व्यापक पैदल रुट मार्च किया गया।
थाना कोतवाली से शुरु होकर सदर चौक, घास बाजार, संस्कृत पाठशाला, टीसीआई मोड़, औरंगाबाद होते हुये मिर्जाहादीपुर तक व्यापक पैदल रुट मार्च करते हुये सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। साथ ही साथ क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में उपस्थित समस्त पुलिस बल द्वारा वाहनों के साथ मिर्जाहादीपुर से मुंशीपुरा ओवर ब्रिज होते हुये खीरीबाग ग्राउण्ड, सदर चौक, पठानटोला, बंधा रोड होते हुये टीसीआई मोड़, घास बाजार से अंधा मोड़ होते हुये भीटी चौराहा होते हुये गाजीपुर तिराहा, आजमगढ़ तिराहा होते हुये थाना कोतवाली पर समाप्त हुआ।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..