अगस्त क्रांति पर्यावरण पखवारा,विधायक पुत्र विष्णु मिश्र ने लगाएं डेढ़ हजार पौधे

प्रदीप दुबे विक्की
औराई भदोही। सरकार की किसी योजना की शुरूआत के बाद उसकी गति के पहिये पर अगले दिन ही विराम लग जाता है, लेकिन ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र के पुत्र विष्णु मिश्र के अगस्त क्रांति पर्यावरण पखवारा के कारवां का रथ प्रतिदिन और तेज गति से गतिमान है। पर्यावरण पखवारे के तीसरे दिन विधायक पुत्र विष्णु उर्फ विशु मिश्र ने भाजपा के जिला महामंत्री रह चुके श्रीनिवास चतुर्वेदी और बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ डेढ़ हजार पौधे लगाएं।












