तहसील दिवस – फरियाद 40, निपटारा सिर्फ दो का

रामपुर। नजीर दूला खां /बिलासपुर। तहसील सभागार में अयोजित उपजिलाधिकारी दुर्गा शंकर गुप्ता की अध्यक्षता में समपन्न हुए तहसील दिवस में चालीस फरियादी अपनी-अपनी समस्याएं लेकर पहुंचें लेकिन मौकें पर निस्तारण केवल दो शिकायतों का ही हो सका।
बाकी संबाधित विभागों को निस्तारण हेतू सौपी गई।और निस्तारण एक ही सप्ताह में करने के एसडीएम डी.एस गुप्ता ने निर्देश दिए।इस दौरान तहसीलदार अशोक कुमार,सीओ नितिन कुमार सिंह,वन रेंजर उमेश चन्द्र पाठक,एसडीओ (विघुत)भुवनराज सिंह,पालिका अधिशासी अधिकारी रामेन्द्र सिंह यादव आदि उपस्थित रहे।











