बोलेरों व ट्रक की आमने सामने की जोरदार भिडंत में बोलेरो सवार 9 घायल

उमेश गुप्ता
बिल्थरा रोड (बलिया) उभाँव थाना अंतर्गत रसडा मार्ग पर ग्राम आवायां में भैरो मंदिर के समीप सोमवार की रात करीब 11:30 बजे बोलेरो व ट्रक की आमने सामने की जोरदार टक्कर में बोलेरो में सवार 9 लोगों हुए घायल जिसमें से 5 लोगों की गंभीर हालत देख प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है।

घायलों में गोलू यादव (20) पुत्र जयराम यादव, अजय कुशवाहा (17) पुत्र राधाकृष्ण, सचिन श्रीवास्तव (20) पुत्र रवि प्रताप श्रीवास्तव व रामपुर के मनोज कुशवाहा (25) पुत्र इन्द्रजीत, अजीत कुशवाहा (22) पुत्र प्रभुनाथ कुशवाहा बुरी तरह घायल हो गये थे। दुर्घटना की सुचना पाकर मौके पर पहुची डायल 100 पुलिस कर्मियों ने सभी घायल को क्षेत्रीय नागरिको की मदद से सीएचसी सीयर में उपचार के लिए दाखिल कराया।











