शाम होते ही बारिश से चकवा मेले का मजा हुआ किरकिरा

प्रदीप दुबे
ज्ञांनपुर, भदोही। प्राचीन एवं पौराणिक स्थल चकवा महावीर मंदिर पर सावन माह के अंतिम मंगलवार (बुढ़वा मंगल) पर देर शाम हुई तेज बारिश ने मेले में खलल डालने का प्रयास किया। जिसके चलते मेले में कुछ देर के लिए उहापोह की स्थिति बन गई। हालांकि बरसात की वजह से शाम होते होते मेले का मजा कुछ किरकिरा जरूर हो गया। बावजूद उसके लोगों ने पानी में ही भीग कर भगवान पवनसुत हनुमान का दर्शन पूजन किया।












