शहीद का परिवार रह रहा था टूटी झोपड़ी ने, 27 साल तक नही किया सरकार ने सहायता तो ग्रामीणों ने खुद मिलकर बनवा दिया आलीशान मकान

आफताब फारुकी
मध्यप्रदेश के देपालपुर के पीर पीपलिया गांव के लोगों ने कुछ ऐसा किया जिसको देखकर आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी। पीर पीपलिया गांव के रहने वाले हवलदार मोहन सिंह सुनेर त्रिपुरा में बीएसएफ की ओर से आतंकियों से लड़ते हुए शहीद हो गये।
27 साल से उनका परिवार गांव में इस टूटे फूटे कच्चे मकान में रहने को मजबूर था। सरकार ने उनकी कभी सुध नहीं ली। कुछ दिनों पहले गांववालों ने चंदा जुटाया, 11 लाख रूपये जमा किये और शहीद की विधवा राजू बाई को ये घर रक्षाबंधन के दिन तोहफे में दिया।












