बिल्थरा रोड (बलिया) नगर के बस स्टाप के समीप शुक्रवार की करीब शाम 5 बजे चाय के दुकान दो युवको में हुई मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का नाम आजाद कन्नौजिया (28) पुत्र हरिशचन्द्र कन्नौजिया बताया जा रहा है।
घटना के सम्बन्ध में घायल आज़ाद कन्नौजिया के आरोपों को आधार माने तो वह चाय चाय की दूकान में चाय पी रहा था। इसी दौरान आजाद नगर बस स्टाप का रहने वाला एक युवक आया और अचानक उसके ऊपर हमलावर हो गया। इस दौरान हमलावर युवक ने उसको लात घुसो और लोहे के पंजे से उसकी पिटाई कर दिया और घटना स्थल से फरार हो गया। घायल युवक ने घटना के सम्बन्ध में लिखित तहरीर थाना उभाव को प्रदान किया है। पुलिस घायल की तहरीर पर मामले की जाँच कर रही है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..