बलिया- पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में दिनांक 17.08.19 को प्रभारी निरीक्षक मनियर सुभाषचन्द्र यादव, उ0नि0 चन्द्रभानु यादव मय हमराह के देखभाल क्षेत्र तलाश वांछित गस्त करते हुए पुरूषोत्तम चट्टी से खेजूरी मोड़ पर पहुँचे कि सामने से एक मोटरसाइकिल स्पलेण्डर प्लस UP60 B 8276 पर 03 व्यक्ति सवार आते दिखायी दिये जो पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल मोड़कर खेजूरी की तरफ भागना चाहे, शक होने पर पुलिस टीम द्वारा पीछा कर समय करीब 06.00 बजे पकड़ लिया गया।
भागने का कारण व झोले में क्या है पूछने पर बताये की हमलोग चोरी का माल बेचने के लिये बनारस जा रहे थे, झोले में चोरी के जेवर है जिसे हमलोग विभिन्न जगहों से चोरी किये हैं। नाम पता पूछने पर अपना नाम क्रमशः (1) अनिल यादव पुत्र मुखदेव यादव निवासी ग्राम गोड़वली थाना मनियर बलिया (2) संजय यादव पुत्र जवाहिर यादव निवासी गोड़वली थाना मनियर बलिया (3) ईश्वर यादव पुत्र जगरनाथ यादव निवासी ग्राम गोड़वली थाना मनियर बलिया बताया । जामातलाशी में इनके पास बरामद झोले से सोने चाँदी के जेवरात मिले जिनमें सोने का 01 अदद हार, 01 मंगलसूत्र व 06 मोती, चांदी का हाफ करधनी, चांदी का 01 जोड़ी पायजेब, 05 अदद मोबाइल तथा 500 रूपये नगद बरामद हुआ। इस सम्बन्ध में थाना मनियर पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..