01 किलो चरस के साथ 02 अभियुक्तगण गिरफ्तार

गौरव जैन
रामपुर- उपनिरीक्षक आर के गौतम थाना कोतवाली मय फोर्स के तलाश और गस्त में कार्यरत थे कि जरिये खास मुखवीर सूचना मिली कि हमसफ़र चौक की तरफ़ से एक आल्टो कार नम्बर यूपी 16 ए ई – 8953 में दो लोग भारी मात्रा में संदिग्ध पदार्थ ला रहे है।

गिरफ्तार अभियुक्त आल्टो कार नम्बर यूपी 16 ए.ई 8953 में लगभग 01 किलो चरस नाजायज लेकर जा रहे थे। पुलिस द्वारा कार को सीज कर दिया गया तथा अभियुक्तगण को सुसंगत धाराओं में जेल भेज दिया गया है ।











