नये एसपी के रुप में राम बदन सिंह ने संभाला कार्यभार, कहा-जनता की सुरक्षा व न्याय प्रार्थमिकता

प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञांनपुर, भदोही। भदोही जिले की सुरक्षा व्यवस्था नवागत कप्तान के लिए बड़ी चुनौती होगी। शुक्रवार को चार्ज संभालते ही तल्ख तेवर में मातहतों को ईमानदारी से काम करने की नसीहत दी और साफ निर्देश दिया कि अपराध और अपराधियों के साथ सख्ती से निपटा जाए। घटनाओं का वर्कआउट तत्काल किया जाए। पुलिस कप्तान का सख्त तेवर देख जिम्मेदार सकते में रहे ।

अंत में उन्होंने फिर कहा कि जनता की सुरक्षा व न्याय हमारी प्राथमिकता है, और उनकी हर समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाएगा । 1991 बैच के आईपीएस पुलिस कप्तान इसके पूर्व गोंडा, आजमगढ, मुजफ्फरनगर, नोएडा, इटावा व 5 वर्ष तक एसटीएफ तथा 5 वर्ष तक प्रवर्तन निदेशालय का कार्यभार भी देख चुके हैं। अपनी प्राथमिक शिक्षा के बारे में बताने हुए फतेहपुर जनपद निवासी नवागत एसपी ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा गांव के स्कूल में तत्पश्चात इंटर की शिक्षा फतेहपुर इंटर कॉलेज तथा बीएससी की शिक्षा इलाहाबाद में प्राप्त की है।











