समर्पण एक प्रयास द्वारा किया गया बीसवाँ भोजन एवं हेल्थ शिविर

गौरव जैन
रामपुर – दिनाक 26-08-2019 को समर्पण एक प्रयास संस्था द्वारा फैमिली हॉस्पिटल पर बीसवाँ भोजन एवं हेल्थ शिविर का आयोज़न किया गया। यह शिविर प्रत्येक सोमवार को उपरोक्त वर्णित स्थल पर किया जाता है । सबसे पहले भगवान का भोग लगा कर भंडारे का वितरण प्रारंभ हुआ जिसमे 500 से ज्यादा लोगो ने भोजन प्राप्त किया । लायंस क्लब विराट के सौजन्य से शोभित गोयल के सानिध्य में डॉ दीपांशु गुप्ता ने निशुल्क मधुमेह जांच शिविर लगाया जिसमे 70 लोगो की जांच की गई।

इस मौके पर pnn24 के मंडल प्रभारी मनोज गोयल, जिला प्रभारी गौरव जैन , लायंस क्लब विराट के अध्यक्ष रितेश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, चंदन रस्तोगी, विवेक अग्रवाल, राजेश कनोजिया, राजू भाई, विक्की अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, विशाल गोयल, शैलेन्द्र गोयल, एडवोकेट जितेन्द्र प्रधान, सौम्य सिंघल, एडवोकेट विनीत, एडवोकेट दीपक गुप्ता, दीपक पुठिया, एडवोकेट विनोद शोभित गोयल, राजीव अग्रवाल, दीपक शर्मा, नकुल रस्तोगी, शिशिर अग्रवाल आदि मौजूद रहे।











