बलिया- पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध शराब माफियाओं व तस्करो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान मे दिनांक 26.08.2019 को प्रभारी निरीक्षक बैरिया मय हमराह व चौकी प्रभारी बैरिया उ0नि0 हीरेन्द्र प्रताप सिंह मय हमराह के देखभाल क्षेत्र, शान्ति व्यवस्था हेतु चिरैया मोड़ बैरिया पर मौजूद थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि एक व्यक्ति सफेद रंग की मारूती वैगन-आर (HR51 Y 3555) में अंग्रेजी शराब लेकर बिहार प्रान्त जाने की फिराक में है।
जो बैरिया तिराहे पर किसी का इन्तजार कर रहा है। इस सूचना पर विश्वास कर संयुक्त पुलिस टीम चिरैया मोड़ से बैरिया तिराहे पर पहुँचे तभी पुलिस टीम को देख वैगन-आर चालक गाड़ी से माझी पुल की ओर भागने लगा जिसे पुलिस द्वारा पीछा करके तहसील मोड़ मुख्य सड़क NH-31 पर घेरकर गाड़ी व चालक को समय करीब 20.30 बजे पकड़ लिया गया। चालक से भागने का कारण व नाम पता पूछने पर अपना नाम दीपू कुमार कुशवाहा पुत्र नन्द किशोर प्रसाद निवासी पछुआ इकमा सारन बिहार तथा बताया कि गाड़ी में अंग्रेजी शराब है जिसे बिहार प्रान्त में ले जा रहा था। जामा तलाशी ली गयी तो गाड़ी में 12 पेटी में 576 शीशी (103 लीटर) 8PM WHISKY प्रत्येक 180ml बरामद हुआ। इस सम्बन्ध में थाना बैरिया पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..