पानी को ना व्यर्थ बहाये सब कोई पेड़ लगाए शौचालय शान हमारी – परदेशी

प्रदीप दुबे विक्की
(ज्ञानपुर)। विकास खण्ड अंतर्गत इब्राहिमपुर प्रा0 वि0 तथा बड़वापुर प्रा0 वि0 पर प्रख्यात भोजपुरी गायक राजेश परदेशी ने पानी को ना व्यर्थ बहाये, सब कोई पेड़ लगाये, शौचालय शान हमारी गीत गाकर लोगो में शौचालय के उपयोग तथा जल संरक्षण के लिए जागरूकता फैलाई तो छात्र छात्राओं सहित ग्रामीणों ने हाथ उठाकर शौचालय के उपयोग और जल संरक्षण करने का संकल्प लिया।












