नगर पालिका अधिशासी अधिकारी ने किया व्यापारियों संग बैठक, सुनी समस्याये

फारुख हुसैन
पलिया कलां खीरी÷पलिया व्यापार मंडल अध्यक्ष अनूप मिश्रा की अगुवाई में पॉलिथीन से संबंधित एक बैठक का आयोजन अग्रवाल धर्मशाला पलिया में किया गया। जिसमें नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मनोज चौधरी उपस्थित रहे। साथ में पलिया के बारदाना व्यवसाई मनीष अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, मनीष चौधरी, साधु राम, महेश जैन आदि तमाम व्यापारियों ने अपनी अपनी समस्याओं को बताया।












