प्रधानमंत्री मोदी के कामो में अच्छाई तलाशना, भूसे में सुई तलाशने के बराबर – सलमान खुर्शीद

हर्मेश भाटिया
नई दिल्ली : कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के काम में अच्छाई खोजना ‘भूसे के ढेर में सूई खोजने’ जैसा है। गौरतलब है कि हाल ही में कांग्रेस के कुछ नेताओं ने कहा था कि अगर प्रधानमंत्री कुछ अच्छा करते हैं तो उनके काम की तारीफ भी होनी चाहिए।
खुर्शीद ने कहा कि देश जिस तरह से चल रहा है कांग्रेस उसे लेकर बहुत चिंतित है। गौरतलब है कि कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने हाल ही में कहा था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रशासनिक मॉडल में सबकुछ खराब ही नहीं है, और उनके द्वारा किए गए काम को स्वीकार नहीं करने और हमेशा उनकी आलोचना करते रहने से कुछ नहीं होने वाला।












