घोसिया में गणेश चतुर्थी और मोहर्रम के मद्देनजर एसपी ने किया नगर भ्रमण

प्रदीप दुबे विक्की
औराई भदोही। नगर पंचायत घोसिया मे मोहर्रम और गणेश चतुर्थी के मद्देनजर एसपी राम बदन सिंह ने भारी पुलिसबल के साथ नगर मे फ्लैग मार्च किया। चेयरमैन पति नुमान अहमद के साथ नगर भ्रमण कर एसपी ने साफ़ सफाई, रास्ता, प्रकाश की व्यवस्था आदि का जायजा लिया।












